गर आपके पास Xiaomi का फोन है और आप ऐप वॉल्ट के बारे में जानकारी चाहते हैं या इसे डिलीट या डीएक्टिवेट करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

आजकल कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने-अपने एंड्रॉयड फोन में अलग-अलग फीचर्स देती हैं। Xiaomi भी अपने फोन में एक खास फीचर – ऐप वॉल्ट – प्रदान करता है। यह फीचर कई लोगों को पसंद आता है, लेकिन कुछ लोग इसे हटाना या डीएक्टिवेट करना चाहते हैं। तो चलिए, जानते हैं इसके बारे में और कैसे इसे डीएक्टिवेट या डिलीट किया जा सकता है।

App Vault क्या है?

ऐप वॉल्ट एक फीचर है जो Xiaomi द्वारा बनाए गए कुछ Android स्मार्टफ़ोन पर उपलब्ध है। यह एक सुविधाजनक फीचर है जो यूज़र्स को बार-बार उपयोग किए जाने वाले ऐप्स और टूल्स को केवल एक स्वाइप से एक्सेस करने की सुविधा देता है। ऐप वॉल्ट के साथ, आप आसानी से मौसम के बारे में, कैलेंडर में महतवपूर्ण डेट देख सकते हैं, तुरंत नोट्स ले सकते हैं, या अन्य चीजों के साथ कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।

ऐप वॉल्ट का उपयोग करने के लिए, आपको बस अपनी होम स्क्रीन से बाईं ओर स्वाइप करना होता है। यह एक आसान सुविधा है क्योंकि यह आपको शोर्टकट तरीके से उपयोगी टूल्स तक पहुँचने में मदद करती है।

इसमें आप अपनी जरुरत के के अनुसार शॉर्टकट और विजेट जोड़ या हटा सकते हैं। इसकी कार्यक्षमता को और बढ़ाने के लिए आप Xiaomi ऐप स्टोर से प्लगइन्स भी इंस्टॉल कर सकते हैं। कुल मिलाकर, ऐप वॉल्ट एक बेहतरीन फीचर है।

Xiaomi ऐप वॉल्ट क्या करता है?

यह फोन के होम स्क्रीन में एक मिनी डैशबोर्ड की तरह है जो विभिन्न विजेट्स और शॉर्टकट दिया होता है, जिसका उपयोग करके आप जल्दी से किसी भी ऐप या टूल को एक्सेस कर सकते हैं।

यह भी देखें: फोटो छुपाने वाला ऐप्स डाउनलोड करें

ऐप वॉल्ट को कैसे हटाये

अगर आप किसी भी कारण से ऐप वॉल्ट को हटाना चाहते हैं तो आप नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करें

  1. सबसे पहले अपने फोन के सेटिंग में जाएँ
  2. नीचे स्क्रॉल करें और Home screen विकल्प पर क्लिक करें
  3. अब आपको स्क्रीन में App Vault के आगे बनें टॉगल पर क्लिक करके उसे बंद करें
  4. इसके बाद एक पॉपअप दिखाई देगा उसमें दिए Turn Off विकल्प पर क्लिक करें

इस तरह से आप अपने फोन के होम स्क्रीन में से ऐप वोल्ट को डिलीट या डीएक्टिवेट कर सकते हैं।

इस लेख में हमने ऐप वॉल्ट क्या है और इसे कैसे हटाये इसके बारे में जाना। उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।